Ayushman Important Information for All CAPF Personnel | आयुष्मान से संबंधित विशेष सूचना: सभी बल कर्मियों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी

Ayushman Important Information for All CAPF Personnel

Ayushman Important Information for All CAPF Personnel

AYUSHMAN Ayushman Important Information for All CAPF Personnel | आयुष्मान से संबंधित विशेष सूचना: सभी बल कर्मियों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी कर्मियों के लिए आयुष्मान कार्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कृपया इसे ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर कर लें।

1. PIMS में जानकारी को सुधारें:
अगर आपके आश्रितों का नाम या जन्मतिथि PIMS (Personnel Information Management System) में आधार कार्ड से अलग है, तो कृपया 10 मई से पहले इसे सुधार लें। इस सुधार के लिए आवश्यक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स को भी भेजें। 10 मई के बाद PIMS में कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।

2. आयुष्मान कार्ड में नाम और जन्मतिथि का मिलान:
आधार कार्ड और PIMS में नाम या जन्मतिथि में किसी भी प्रकार का अंतर भविष्य में आपके आयुष्मान कार्ड के उपयोग को बाधित कर सकता है। यह सुनिश्चित करें कि दोनों में विवरण एक जैसा हो।

3. नाम के साथ टाइटल का महत्व:
आयुष्मान कार्ड सक्रिय करने के दौरान यह पाया गया है कि कई कर्मियों के आश्रितों के PIMS में सिर्फ नाम हैं, जबकि आधार कार्ड में नाम के साथ टाइटल भी है। ऐसे मामलों में PIMS या आधार कार्ड में जानकारी को सुधारें। अन्यथा, आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4. सॉफ्टवेयर में परिवर्तन:
आयुष्मान कार्ड सक्रिय करने के लिए अब नए सॉफ्टवेयर में लाइव फोटो अपलोड करना आवश्यक है। पहले यह केवल आधार ओटीपी से होता था। आने वाले समय में CAPF आयुष्मान एप्लिकेशन लॉन्च होगी, जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड सक्रिय कर सकेंगे।

5. ओटीपी समस्या का समाधान:
सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद कई कर्मियों को बिल क्लेम करने के दौरान ओटीपी पुराने मोबाइल नंबर पर जा रही है। इस समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर हो जाएगा।

Ayushman Important Information for All CAPF Personnel

6. बिल क्लेम करने के लिए दिशानिर्देश:
अगर आप आयुष्मान कार्ड से इलाज के बिल को क्लेम करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

  • A. रेफरल का महत्व: आयुष्मान इम्पैनल अस्पताल में इलाज के लिए रेफरल आवश्यक है, लेकिन सरकारी अस्पताल या CAPF अस्पताल के लिए यह अनिवार्य नहीं है।
  • B. डॉक्टर के हस्ताक्षर और सील: सभी डॉक्यूमेंट पर इलाज करने वाले डॉक्टर का हस्ताक्षर और सील अनिवार्य है।
  • C. दवाई और जांच के बिल: यह कंप्यूटरकृत होना चाहिए, हाथ से लिखे हुए बिल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ में डॉक्टर का हस्ताक्षर और सील भी होनी चाहिए।
  • D. इमरजेंसी में बिल क्लेम: आप इमरजेंसी में भारत के किसी भी अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ बिल क्लेम कर सकते हैं: इमरजेंसी सर्टिफिकेट, फाइनल बिल, मेडिसिन बिल, इन्वेस्टिगेशन बिल, डिस्चार्ज समरी, और अन्य आवश्यक रिपोर्ट्स।

अधिक जानकारी के लिए कृपया अधिकारी वेबसाइट, आयुष्मान सेल से संपर्क करें। इन दिशानिर्देशों का पालन करके आप आयुष्मान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

– जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam tokoh anggota dpd ri dapil kepri hadiri pesta ulang tahun ke 30 pptsb sektor kavling lama admincn 24 juli 2022 chanelnusantara.. This makes gold price today india akshaya tritiya highly sensitive to timing and demand⚠️.