72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Geyzing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024 | 72वीं वाहिनी, स.सी.बल, युक्सुम (सिक्किम) एवम् 36 वाहिनी एसएसबी गेजिंग द्वारा मिशन लाइफ एम्प्लीफिकेशन प्लान 2024 पर जागरूकता कार्यक्रम किये

72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Gezing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024

72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Geyzing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024

दिनांक 30 मई 2024 को 72वीं वाहिनी, स.सी.बल, युक्सुम (सिक्किम) के समवाय इंटेक के अंतर्गत स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय, कर्मातर के विद्यार्थियों को श्री टी.एच. बिजॉय कुमार, सहायक कमांडेंट, 72वीं वाहिनी, स.सी.बल, युक्सुम (सिक्किम) द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही “मिशन लाइफ एम्प्लीफिकेशन प्लान 2024” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Gezing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024

विद्यार्थियों को Mission LiFE के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने, टिकाऊ खाद्य प्रणाली अपनाने, एकल यूज प्लास्टिक पर रोक, अपशिष्ट प्रबंधन एवं ई-वेस्ट प्रबंधन शामिल हैं। आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को सहायक कमांडेंट एवं प्रधान अध्यापक महोदय द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, श्री अन्न के प्रयोग, योग एवं सशस्त्र बलों में भर्ती हेतु जागरूक और प्रेरित किया गया। इसके अलावा, वाहिनी/सीमा चौकी स्तर पर आगामी वृक्षारोपण अभियान हेतु चयनित स्थानों की साफ-सफाई और गड्ढों की पूर्व तैयारी का कार्य किया गया।

वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बल कार्मिकों को भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान, श्री अन्न के प्रयोग, मिशन लाइफ के संबंध में एवं साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के बारे में लगातार जागरूक और सतर्क किया जा रहा है।

72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Geyzing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024

इसी क्रम में, 30 मई 2024 को 36वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय गेज़िंग में मेरी लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत संसाधनों के सतत् उपयोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जल बचत, ऊर्जा खपत (प्रकाशीय प्रणाली, इलेक्ट्रिक, माइक्रोवेव ओवन, कंप्यूटर, वाटर हीटर, विद्युत मोटर कूलर तथा पंखे आदि), प्रदूषण मुक्त मिशन (जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, भू प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण) पर जोर दिया गया।

72 Bn SSB, Yuksum and 36 Bn SSB Gezing conducted awareness programmes on Mission Life Amplification Plan 2024

गांव सक्योंग में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही, वाहिनी मुख्यालय में श्री दिलीप कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी के द्वारा उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें वाहिनी में उपस्थित कार्मिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Sampaikan selamat hari bakti bp batam ke 55 bp batam batam breaking news panitia rakernas iii dpp pjs sampaikan selamat hari bakti bp batam ke 55 admincn 27 oktober 2026 chanel nusantara.. Why oil prices surge after us iran warthere are several reasons why oil prices surge after us iran war tensions escalate..