53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers | 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया

दिनांक 26.02.24 को 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्र के समवाय जयगांव के कार्यक्षेत्र के स्थानीय क्लब/ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नवनिर्मित वॉलीबॉल खेल के मैदान को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तोरसा चाय बागान गांव के ग्रामीणों को सौप दिया गया।

53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers
53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers

इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत-भूटान सीमा के सीमावर्ती ग्रामीण युवकों/नागरिकों में खेल स्पर्धा जागृत करना है तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर एक समृद्ध समाज एवं परिवेश बनाने के साथ साथ युवकों को खेल में अपने भविष्य को उच्च आयाम तक पहुचाना है|

53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers
53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers

इस सुअवसर पर 53 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी श्री ललेंद्र रत्नाकर, उप-कमांडेंट, श्री हर्षित रत्ना, सहायक कमांडेंट, समवाय कमांडर जयगांव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य स्थानीय उपस्थित रहे ।


इस अवसर पर वॉलीबॉल मैच खेलने वाली टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया गया तथा विजेता एवं उप-विजेता टीमों के बीच मेडल, ट्रॉफी एवं खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया I

53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers
53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers

उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम स्थल पर 30 जरूरतमंद सीमावर्ती नागरिकों के बीच कुल 300 देशी चूजों का भी वितरण किया गया ।

53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers
53 Bn SSB Organised Volleyball Match with Villagers

कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती इलाके के युवाओं को खेलकूद में अपनी पहचान स्थापित करने के अवसर एवं समाज में युवाओं को नशा जैसे व्यसनो से दूर रह कर स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Balita 2,5 tahun jadi sorotan admincn 30 oktober 2026 pemko batam batam breaking news pjs pemerhati jurnalis siber diskominfo kota batam siap mendukung pelaksanaan rakernas pjs ke 3 di batam admincn. Global markets today : silver drops ₹2,000 as gold fallsby vipin gandhi • march 18, 2026 silver drops ₹2,000 while gold falls today..