53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP | 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समवाय नयाबस्ती के कार्यक्षेत्र के स्थानीय क्लब/ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP ( Civic Action Program )

दिनांक 20.02.24 को 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिमलाबाड़ी-फालाकाटा ने श्री विजय सिंह, कमांडेंट के दिशानिर्देश पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्र के समवाय नयाबस्ती के कार्यक्षेत्र के स्थानीय क्लब/ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल द्वारा नवनिर्मित वॉलीबॉल खेल के मैदान को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति राधारानी एवं चूआपारा गांव के ग्रामीणों को सौप दिया गया।

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP

इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत-भूटान सीमा के सीमावर्ती ग्रामीण युवकों/नागरिकों में खेल स्पर्धा जागृत करना है तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर एक समृद्ध समाज एवं परिवेश बनाने के साथ साथ युवकों को खेल में अपने भविष्य को उच्च आयाम तक पहुचाना है|

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP
53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP

इस सुअवसर पर 53 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी श्री ललेंद्र रत्नाकर, उप-कमांडेंट, समवाय प्रभारी नयाबस्ती सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य स्थानीय उपस्थित रहें |
यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता राधारानी चाय बागान के सार्वजनिक वॉलीबॉल मैदान को वॉलीबॉल, वॉलीबॉल पोल, नेट इत्यादि के उपयोग से विकसित एवं सुसज्जित कर दिनांक 20.02.24 को शुभारम्भ कर आयोजित किया गया , जिसमें स्थानीय क्षेत्र के कुल 02 टीमों ने भाग लिया |

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP
53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP

इस अवसर श्री ललेंद्र रत्नाकर, उप-कमांडेंट के द्वारा इस वॉलीबॉल मैच खेलने वाली टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया गया तथा विजेता एवं उप-विजेता टीमों के बीच मेडल, ट्रॉफी एवं खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया।

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP
53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP

कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती इलाके के युवाओं को खेलकूद में अपनी पहचान स्थापित करने के अवसर एवं समाज में युवाओं के नशा जैसे व्यसनो से दूर रह कर स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया | भारत-भूटान सीमाक्षेत्र में इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता समवाय जयगांव, खोकला एवं संतलाबाड़ी में भी आयोजित करने की योजना तैयार की चुकी है| खेल-कूद के साथ वाहिनी ने निरंतर सीमावर्ती इलाके के युवकों व युवतियों के उत्थान हेतु नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण भी आयोजित की गई है जिससे उनकों रोजगार में सहायता मिल सके।

53 Bn SSB 53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP | 53वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समवाय नयाबस्ती के कार्यक्षेत्र के स्थानीय क्लब/ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया

53 Bn SSB organised a Volleyball championship under CAP

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

For many, it marks the end of an era defined by his extraordinary contributions to indian football. samsung galaxy s26 sorozat megjelenése : íme, hogyan nézheted az eseményt !. Get price – big ideas global.