30 नवंबर को हिमाचल के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली कडक़ने और आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की आशंका।

Himachal Weather : 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, दो दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल

हिमाचल में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पहली दिसंबर तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 30 नवंबर को मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली कडक़ने और आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की आशंका है।
बीते दिनों चोटियों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल में ठंड लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिला के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा।

न्यूनतम तापमान
शिमला में 6.4, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.2, कल्पा 1.2, धर्मशाला 10.2, ऊना 8.0, नाहन 11.7, पालमपुर 7.5, सोलन 9.5, मनाली 4.4, कांगड़ा 10.1, मंडी 6.8, चंबा 8.7, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.6, कुफरी 5.2, नारकंडा 3.6, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 4.2, धौलाकुआं 11.4, बरठीं 9.9, समधो 1.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.0 डग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान
शिमला 16.5, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 24.6, कल्पा 11.7, धर्मशाला 20.0, ऊना 25.0, नाहन 23.3, केलांग 9.7, सोलन 23.0, मनाली 16.5, कांगड़ा 24.0, मंडी 22.0, चंबा 25.1, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 21.5, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 11.6, नारकंडा 8.9, रिकांगपिओ 15.0, धौलाकुआं 23.3, बरठीं 23.8 और समधो में 11.9 डिग्री सेल्सियस
लाहुल की चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर
कुल्लू। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के काजा में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मंगलवार सुबह जैसे ही धूप खिली तो बर्फ से ढक़ी पहाडिय़ों का नजारा देखते ही बन गया। बर्फबारी होने से लाहुल-स्पीति जिला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। काजा और ताबो की पहाडिय़ों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी होने से अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रोहतांग दर्रा पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग के साथ लगती अन्य चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Baca juga :   bp batam terima kunjungan calon investor premium outlet dengan konsep baru“kami tentu ingin media tetap kritis.. Global markets today : silver drops ₹2,000 as gold fallsby vipin gandhi • march 18, 2026 silver drops ₹2,000 while gold falls today..