19 Bn SSB, Thakurganj, two smugglers arrested with 224 grams of probable Brown Sugar | 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज-किशनगंज, 224 ग्राम संभावित, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

19 Bn SSB, Thakurganj, two smugglers arrested with 224 grams of probable Brown Sugar

19 Bn SSB, Thakurganj-Kishanganj, two smugglers arrested with 224 grams of probable Brown Sugar

जवान टाइम्स, दिनांक 06.06.24 को वाहिनी को गुप्त सूचना मिली कि किशनगंज से पौवाखाली के बीच अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जानी है। इस सूचना पर श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के निर्देशन पर “G” समवाय सुखानी, की वाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। विशेष गश्ती दल तैयार कर उसे तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

गश्ती दल द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 121 से लगभग 8.5 किमी (भारत की ओर) पाबना ब्रिज (पौवाखाली) के समीप समय लगभग 1530 बजे दो व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल के साथ 224 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गश्ती दल ने देखा कि किशनगंज की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की यामाहा मोटरसाइकिल से उनकी ओर आ रहे हैं। गश्ती दल को देखकर दोनों तस्कर भागने लगे, जिन्हें जवानों द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर उनके पास 224 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम ज़हीर (उम्र 38, पिता-रईसुद्दीन, निवासी ग्राम- बनबारी, पुलिस थाना- गोवाल पोखर, जिला- पश्चिमी दीनाजपुर, वेस्ट बंगाल) और मोह. अबिद हुसैन (उम्र 37, पिता-मोह. साफिरूद्दीन, निवासी ग्राम- मलिंगाँव, पुलिस थाना- गोवाल पोखर, जिला- पश्चिमी दीनाजपुर, वेस्ट बंगाल) बताया। तस्करों द्वारा ब्राउन शुगर को भारत में ही बेचा जा रहा था। तस्करों को आवश्यक कागजी कार्यवाही करने के पश्चात प्राप्त ब्राउन शुगर और अन्य सामग्री के साथ थाना पौवाखाली को अग्रिम कार्यवाई के लिए सौंप दिया गया।

आज के अधिकांश युवा नशे की लत में फंसे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है। नशा किसी भी रूप में जानलेवा होता है और इससे केवल व्यक्ति स्वयं ही नहीं, बल्कि उसका परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। इसलिए, सभी को यह समझना आवश्यक है कि नशा मुक्त समाज बनाने में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आम जनों से अनुरोध है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना सशस्त्र सीमा बल को दें ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने में मदद मिल सके।

Jawan Times

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam tokoh bupati simalungun hadiri pesta bona taon parsadaan pomparan toga sinaga dohot boru se_kota batam admincn 28 maret 2022 1 chanelnusanta.. Why oil prices surge after us iran warthere are several reasons why oil prices surge after us iran war tensions escalate..