केन्द्रीय विद्यालय श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा हथियार प्रदर्शनी का आयोजन, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

SSB Organises Weapon Exhibition at Kendriya Vidyalaya Shravasti

SSB Organises Weapon Exhibition at Kendriya Vidyalaya Shravasti

श्रावस्ती, 05 फरवरी 2026 |

आज दिनांक 05.02.2026 को केन्द्रीय विद्यालय श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 62वीं वाहिनी, भिनगा द्वारा एक हथियार प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

SSB Organises Weapon Exhibition at Kendriya Vidyalaya Shravasti

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सशस्त्र सीमा बल में प्रयुक्त विभिन्न हथियारों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही आर्मी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एवं पुलिस बलों में उपलब्ध विभिन्न पदों, उनके दायित्वों तथा भर्ती प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

एसएसबी के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संचार हुआ।

SSB Organises Weapon Exhibition at Kendriya Vidyalaya Shravasti

केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में राष्ट्रसेवा के प्रति सकारात्मक सोच, उत्साह एवं देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल करियर संबंधी सही दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें देश की सेवा के लिए भी प्रेरित करते हैं।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

De bedste action oplevelse tilbud i dag. Unisex football boots. chatgpt atlas gains tab groups, auto google/ai search switching.