भिनगा में SSB की पहल: जवाहर नवोदय विद्यालय में सेना एवं CAPFs भर्ती पर जागरूकता कक्षा आयोजित

SSB Conducts Recruitment Awareness Session at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Shrawasti

SSB Conducts Recruitment Awareness Session at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Shrawasti

भिनगा (श्रावस्ती), 26 फरवरी 2026 | जवानटाइम्स डेस्क

राष्ट्र सेवा के प्रति युवाओं को प्रेरित करने एवं उन्हें भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बलों में भर्ती की सही जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.02.2026 को सशस्त्र सीमा बल की 62वीं वाहिनी, भिनगा द्वारा पीएम श्री स्कूल अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, श्रावस्ती में एक विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया।

SSB Conducts Recruitment Awareness Session at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Shrawasti

कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट श्री सोनू कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना एवं CAPFs (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों) में भर्ती की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं, शारीरिक मानक, लिखित परीक्षा की तैयारी, मेडिकल परीक्षण तथा विभिन्न पदों की जानकारी किस प्रकार अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और समर्पण पूर्ण प्रयास किया जाए, तो देश सेवा का सपना अवश्य साकार हो सकता है।”

SSB Conducts Recruitment Awareness Session at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Shrawasti

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। इस संवादात्मक सत्र ने छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करना, उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना तथा भविष्य में भारतीय सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Jak identifikovat nesrovnalosti v informacích. blogs borgernes parti. Jak legalnie sprzedawać suplementy diety w polsce ? wymogi prawne i zasady.