लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने आज अपने 62वें स्थापना दिवस को लखनऊ स्थित सीमांत मुख्यालय में गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक श्री रजनीश लाब्बा द्वारा किया गया। इसके पश्चात सम्मान गार्ड (गार्ड ऑफ ऑनर) प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान बल के पाइप बैंड द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों में विशेष उत्साह का संचार किया।

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

1963 में हुई थी सशस्त्र सीमा बल की स्थापना

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठ परंपराओं एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सीमा बल की स्थापना वर्ष 1963 में देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर बल कर्मियों ने राष्ट्र की सुरक्षा, जनता की सेवा एवं संविधान की मर्यादाओं की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

समारोह के समापन अवसर पर उप-महानिरीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों को 62वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

SSB Celebrates 62nd Raising Day with Grandeur at Frontier Headquarters, Lucknow

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

By silver emmanuel. 20 most viral moments in football history. The north face men's vectiv escape trainers / bnib / tnf navy / rrp £115.