19 Bn SSB conducts cyber awareness workshop

आज दिनांक 19.02.24 को 19 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा श्री स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशानिर्देश पर समवाय धनतोला के क्षेत्र में +2 महि प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, धनतोला में साइबर जागरूकता वर्कशॉप का आयोजान किया गया।

श्री सुनील कुमार ,सहायक कमांडेंट(ISO), 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गन को साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाया और साइबर जोखिमों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूकता प्रदान किया गया | इस वर्कशॉप में विभिन्न विषयों पर जागरूकता प्रदान किया गया 1.साइबर जोखिमों की पहचान और समझना।
2.पासवर्ड सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन लाभ की उपायुक्तता।
3.मलवेयर, वायरस, फिशिंग, और अन्य साइबर हमलों से बचाव।
4.साइबर सुरक्षा में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून और नियम।
5.सुरक्षित इंटरनेट ब्राउज़िंग के तरीके।
6.सोशल मीडिया पर निजी जानकारी की सुरक्षा।
इसके अलावा साइबर हमलों से अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बताया गया और साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत करने के तरीकों को बताया गया | इस कार्यक्रम में श्री जगजीत बहादुर जेगवार, उप कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज , निरीक्षक मृतुन्जय उपाध्य, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, डॉ राजू लाल प्रजापति , ANM संजना भारती, +2 महि प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, धनतोला के समस्त शिक्षक गण, मुख्य आरक्षी गणेश दत्त सामान्य आरक्षी संजय कुमार आदि अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे |
